कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर भाजपा पर ताबड़तोड़ हमला बोला है। रविवार को सिविल लाइन्स एलगिन रोड स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा की रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण का भाजपा का कोई इरादा नहीं था। रही बात राम मंदिर निर्माण की तो ये काम सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद निर्माण हुआ है।

प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर का शिलान्यास स्थानीय पुरोहितों से कराने की बात कही। वहीं पीएम मोदी के जाने पर भी ऐतराज जताया। प्रमोद तिवारी ने कहा की भाजपा भगवान राम की पुजारी नहीं, व्यापारी है। पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल पर सपा-कांग्रेस में बढ़ रही तलखियों को लेकर प्रमोद तिवारी ने खारिज करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों में दूरियां नहीं नजदीकियां बढ़ी हैं।

वहीं इंडिया एलायंस के पीएम चेहरे को लेकर प्रमोद तिवारी ने दो टूक शब्द में कहा की हम चुनाव परिणाम के बाद सर्वसहमति से इसपर फैसला करेंगे।  इस मौके पर पूर्व विधयाक विजय प्रकाश, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, अरुण तिवारी, सुधाकर तिवारी, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, मनोज पासी, गौरव पाण्डेय, उदय यादव साहित आदि लोग मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights