समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सोमवार को चुनाव प्रचार करने एटा पहुंचे थे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा ने एटा के लोगों को धोखा दिया है। वे लोग युवाओं को नौकरियों नहीं देना चाहते हैं। वहीं, अब ये चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि वो लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, संविधान के भक्षक हैं। हम लोग रक्षा करना चाहते हैं। ये चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि एटा के लोगों को बीजेपी ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। इसी दौरान अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से सवाल किया। उन्होंने कहा कि कोई बताए क्या आय दोगुनी हुई। 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा, लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। सपा मुखिया ने कहा कि इस बार जनता प्रधानमंत्री के मन की बात नहीं सुनना चाहती बल्कि इस बार संविधान की बात सुनना चाहती है। भाजपा ने संविधान से छेड़खानी करने का मन बना लिया है। यह संविधान बदलेंगे, बाबा साहब का और एक वोट डालने का अधिकार भी छीना जाएगा। इसलिए देश की जनता भाजपा को हराने जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights