लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने आज यानी 14 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने इस घाेषणा पत्र काे ‘मोदी की गारंटी’ का नाम दिया है। अब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मे घाेषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सीएम योगी ने अपने साेशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में राष्ट्र की समृद्धि का विजन, अंत्योदय का दर्शन, सुशासन का मंत्र, गरीब कल्याण का संकल्प, विकसित भारत का लक्ष्य निहित है। यह संकल्प पत्र ‘माेदी की गारंटी’ का प्रमाण पत्र है। देश की आस्था, अस्मिता और अर्थव्यवस्था के संरक्षण-संवर्धन का पत्र है। जन-जन की आकांक्षाओं की सिद्धि का पत्र है। यह ‘माेदी की गारंटी’ है और मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी।”

उन्हाेंने आगे लिखा, “आज भारत आजादी के अमृतकाल में नए संकल्पों-नए लक्ष्यों के साथ नित प्रगति के नए सोपान चढ़ रहा है। भाजपा का संकल्प पत्र अमृतकाल के संकल्पों-लक्ष्यों की पूर्ति का रोडमैप है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें अमृतकाल के सारथी के रूप में प्रधानमंत्री माेदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। अतएव, हमारी विजय सुनिश्चित है।”

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया है। घाेषणा पत्र काे जारी करते समय मंच पर प्रधानमंत्री माेदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने दिल्ली केभाजपा मुख्यालय में माैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights