जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने महात्मा गांधी और बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधाराओं में विश्वास रखने वाले हिंदुओं तथा मुस्लिम समुदाय के बीच गठबंधन बनाकर भाजपा को हराने का संकल्प लिया है।

किशोर ने शनिवार को जन सुराज पार्टी से जुड़े मुस्लिम नेताओं के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपना यह दृष्टिकोण सामने रखा।

उन्होंने कहा, “सभी हिंदू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन नहीं करते। वास्तव में, यह भी नहीं कहा जा सकता कि अधिकांश हिंदू भाजपा के साथ हैं। हम एक विचारधारा-आधारित गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

किशोर ने दावा करते हुए कहा, ‘‘हम महात्मा गांधी और बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा में विश्वास रखने वाले हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक गठबंधन बनाना चाहते हैं। ऐसा समीकरण भाजपा को आसानी से हरा सकता है। ’’

प्रशांत किशोर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल चुनाव अभियान के प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली थी। गौरतलब है कि किशोर ने पहले घोषणा की थी कि उनकी पार्टी 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के चुनावों में 40 मुसलमानों को मैदान में उतारेगी। इस घोषणा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस-वाम गठबंधन नाराज है, जो परंपरागत रूप से अल्पसंख्यक वोटों पर काफी हद तक निर्भर है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights