महाराष्ट्र के मुंबई में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है। मुंबई में हुई भारी बारिश के बाद नवी मुंबई के शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस तीन मंजिला ईमारत अचानक से ढह गई। बिल्डिंग में कुल 24 परिवार रहते थे, पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ मौके पर मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है। मौके पर जेसीबी भी बुलाई गई है और मलबे को हटाया जा रहा है।

नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के पालिका आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया कि शनिवार की सुबह 5 बजे के पहले ये इमारत ढह गई। यह ग्राउंड+3 फ्लोर की इमारत है, जो सेक्टर-19, शाहबाज गांव में है। यह 3 मंजिला इमारत थी। इसमें 52 लोग सुरक्षित बाहर निकल गए जबकि मलबे में फंसे 2 लोगों को बचाया गया है। 2 लोगों के मलबे में फंसे होने की संभावना है जताई जा रही है। NDRF की टीम बचाव अभियान कर रही है। दो लोग जिन्हें बचाया गया है वो अस्पताल में हैं और उनकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि यह10 साल पुरानी इमारत है, जांच जारी है। शिंदे ने कहा है कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights