बरेली: नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी का मामला फिर सामने आया है। भगोड़ा सिपाही विक्की मंडल सेना के अधिकारियों के लिए सिर दर्द बन गया है। वह साथियों संग लगातार लोगों को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठग रहा है। अब उसने उत्तराखंड के पांच युवकों से सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लाख रुपये ठगे हैं। मामले में गुरुवार को एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रानीखेत निवासी उधम सिंह नगर निवासी विशाल देव ने बताया कि सितारगंज रोड स्थित मंडल होटल आजाद निवासी विक्की मंडल सेना का भगोड़ा जवान है। जून 2022 में आरोपी ने आर्मी अस्पताल के बाहर मेडिकल परीक्षण में पास कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए लिए थे। विशाल अपने दम पर मेडिकल में पास हुआ, लेकिन विक्की मंडल ने कहा था कि उसने कराया है। इस पर उसे विश्वास हो गया, लेकिन इस भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द हो गई। इस बार विक्की ने अग्निवीर सेना भर्ती आने पर फिर संपर्क किया।

आरोपी ने विशाल से कहा कि कुछ लड़के और ले आओ और सभी का काम एक बार में हो जाएगा। जिसके बाद विशाल सौरभ देव, मनीष सिंह, विशाल और सोहन सिंह के साथ कैंट के बीआई बाजार आया। यहां विक्की मंडल मिला और सभी को कार में बैठाकर हॉस्पिटल ले गया। उसने अपने साथी आनंद सिंह निवासी गोरखपुर से मुलाकात कराकर अपना अधिकारी बताया। सभी को अग्निवीर भर्ती में भर्ती कराने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये लिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights