एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए एक पिता ने अपनी ही बेटी को मारकर उसकी लाश को घर में ही दफना दिया और इस अपराध की हवा बाहर न जाए इसके लिए कातिल पिता ने बेटी की लाश को साड़ने के लिए 4 किलो नमक उपर डाल दिया।

पिता ने पहले अपनी बेटी की हत्या की और शव को बेडरूम में ही दफ्न कर आराम से सोता रहा। बेटी की लाश जल्दी गल जाए इसके लिए हत्यारे पिता ने गड्ढे में चार किलो नमक भी डाल दिया था। मामल पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुरला गांव का है। भगवान दास नाम के शख्स के घर उसके शराब पीने को लेकर घरेलू विवाद हो गया था जिसके बाद पति से बचने के लिए पत्नी पड़ोसी के घर चली गई लेकिन इसकी शिकार बेटी हो गई।  शराब पीने को लेकर आरोपी भगवान दास का अपनी बेटी रानी से भी झगड़ा होने लगा, इससे गुस्साए आरोपी पिता ने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी और शव को अपने बेडरूम में ही गड्ढे में दफ्न कर दिया।

मृतक रानी का कसूर सिर्फ इतना था कि वो अपने शराबी पिता को शराब पीने से रोकती थी। जब सुबह महिला घर लौटी तो अपनी बेटी को ढूंढने लगी. काफी खोजबीन के बाद भी जब रानी नहीं मिली तो थक हारकर मां रामगढ़वा थाने पहुंची। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय ने इस मामले की जांच शुरू की तो मृतक रानी के मासूम भाई ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। मासूम ने कहा कि मेरे पिता ने ही बहन का खून किया है। बच्चे के बयान पर थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय ने जब रूम की खुदाई करवाई तो लड़की का शव वहां से बरामद हुआ।  हालांकि पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights