बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन स्थल पर मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की दुखद मौत हो गई और एक घायल हो गया। माडीवाला की सिद्धार्थ कॉलोनी में खंभे की नींव पर काम करते समय झारखंड के रजा उद्दीन अंसारी और लाल मदान मलबे में दब गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर निर्माण स्थल सुरक्षा में संभावित चूक की गहन जांच शुरू कर दी है।

निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत

पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम को माडीवाला की सिद्धार्थ कॉलोनी में तब हुई जब कामगार एक खंभे की नींव पर काम कर रहे थे। अचानक मिट्टी धंसने से उनमें से तीन कामगार मलबे में फंस गए। पुलिस ने बताया कि रजा उद्दीन अंसारी (33) और लाल मदान (32) की मौत हो गई जबकि सैफुल्ला (28) घायल हो गए।सैफुल्ला का इलाज जारी है।

मजदूरों की मौत का मामला: लापरवाही की जांच शुरू 

पुलिस-उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) सारा फातिमा ने कहा, ‘‘हमें माडीवाला पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम लगभग साढ़े सात बजे सूचना मिली कि एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे कुछ कामगार मलबे के नीचे दब गए हैं और मिट्टी धंस गई है। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीन लोग फंसे हुए थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।’’

उन्होंने बताया कि सैफुल्ला खतरे से बाहर हैं जबकि अन्य दो की मौत हो गई। उपायुक्त ने कहा, सभी कामगार झारखंड के रहने वाले थे और लगभग तीन महीने पहले इस निर्माण स्थल पर काम करने आए थे। मामला दर्ज कर लिया गया है और हम जांच करेंगे कि यह घटना कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights