बीजेपी के नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ दिन पहले ही सीएम योगी से मुलाकात की थी। अब उनके दोनों बेटों ने भी सीएम योगी से मुलाकात की है। बृजभूषण शरण सिंह के दोनों बेटे, प्रतीक और करण भूषण, लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर पहुंचे और सीएम योगी से मिले।

बृजभूषण शरण सिंह के बेटों ने एक सप्ताह में दूसरी बार सीएम से संपर्क किया है और मुलाकात की है। हाल ही में बृजभूषण शरण सिंह भी सीएम योगी से मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात के बीच प्रतीक भूषण के मंत्री बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, प्रतीक भूषण का कहना है कि सीएम योगी के साथ कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights