मुजफ्फरनगर के कॉलेज में छात्राओं के रैंप पर बुर्के में कैटवॉक पर सियासत तेज हो गई है। संभल के सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क का इस मसले पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कॉलेज में नए तरीके से हुए कैटवॉक की इस्लाम इजाजत नहीं देता है।
संभल में मुफ्ती आलम रजा नूरी ने कॉलेज में छात्राओं के बुर्के में कैटवॉक करने पर नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नहीं होने चाहिए। यह हिंदुस्तान की संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ है। हमारे देश में सभी धर्म की महिलाएं सभ्यता के दायरे में रहती हैं। लेकिन मुजफ्फरनगर के कॉलेज में जिस तरह की घटना सामने आई है। वह निंदनीय है। इसकी वह निंदा करते हैं।
मुफ्ती आलम रजा नूरी ने आयोजकों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने बुर्के में कैटवॉक कराकर परदे का भद्दा मजाक किया है। उन्होंने कहा कि बुर्के में जिस तरह से जिस्म की नुमाइश की गई है। यह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसा कर विशेष समुदाय के खिलाफ भड़काया जा रहा है। उन्होंने बुर्के में कैटवॉक का आयोजन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights