पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की सेहत रिपोर्ट कोर्ट भेज दी गयी है। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज ने अमरमणि की मेडिकल रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर को सौंपी। उन्होंने इस रिपोर्ट को अदालत में भेज दिया है। बस्ती की एमपी एमएलए कोर्ट ने अमरमणि की हेल्थ रिपोर्ट मांगी थी।

सीएमओ ने मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट को कवरिंग लेटर लगाकर अदालत में भेज दिया है। यह रिपोर्ट कोर्ट में ही खुलेगी। इसके साथ ही अमरमणि की जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। डेढ़ माह से अमरमणि की सेहत रिपोर्ट को लेकर सीएमओ को निर्देश मिला था। इस मामले ने सीएमओ ने पांच डॉक्टरों की एक कमेटी गठित की थी। बोर्ड अमरमणि का इंतजार करता रहा पर वह बोर्ड के सामने पेश नहीं हुए । पिछली सुनवाई में सीएमओ ने कोर्ट को इसकी सूचना दे दी थी। इसके बाद कोर्ट ने दो हफ्ते का और समय दिया था। 15 सितंबर को इस मामले में रिपोर्ट पेश करनी थी। तय सीमा से पहले ही सीएमओ ने रिपोर्ट पेश कर दी है।

सीएमओ डॉक्टर आशुतोष कुमार दूबे ने कहा है कि मंगलवार को कर्मचारियों को बस्ती भेज अमरमणि त्रिपाठी की हेल्थ रिपोर्ट कोर्ट में दे दी गयी है। तय समय सीमा से पहले ही इसे भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights