केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार के दरभंगा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया जी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। लेकिन दिल्ली में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के रहते अभी कोई वैकेंसी खाली नहीं है।’

दरभंगा के अलीनगर में बीजेपी कैंडिडेट्स मैथिली ठाकुर के समर्थन में सभा करते हुए अमित शाह हमने 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर को टिकट दिया, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। क्या ऐसा कभी राजद या कांग्रेस में हो सकता है? लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया जी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। लेकिन दिल्ली में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के रहते अभी कोई वैकेंसी खाली नहीं है।’

दरभंगा में जल्द ही मेट्रो रेल की शुरुआत होगी- Amit Shah
अमित शाह ने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा और कहा कि  कांग्रेस पार्टी, लालू एंड कंपनी धारा 370 को 70 साल से बचा कर बैठी थी। पीएम मोदी ने धारा 370 को 5 अगस्त 2019 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। एक जमाना था जब आतंकवादी भारत की भूमि को लहूलुहान करके चले जाते थे… एक बार सर्जिकल स्ट्राइक की, दूसरी बार एयर स्ट्राइक की और तीसरी बार ऑपरेशन सिंदूर करके पाकिस्तान के घर में घुस कर सफाई की। उन्होंने आगे कहा कि दरभंगा में जल्द ही मेट्रो रेल की शुरुआत होगी। हवाई अड्डा पहले ही बनाया जा चुका है, एम्स का निर्माण भी हो रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights