बिहार के कई जिलों में कड़ाके की ठंड (Bihar Weather) के बाद अब धूप निकलने लगी है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, यह राहत पूरी तरह नहीं है क्योंकि प्रदेश में फिर से ठंड बढ़ सकती है। दरअसल, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। इसके साथ मौसम विभाग ने 20-21 जनवरी को बारिश (Bihar Rain Alert) की भी संभावना जताई है। 

राज्य में बढ़ेगी और ठंड! 
मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जिससे 20 और 21 जनवरी को बारिश के आसार हैं। 21 जनवरी से तेज पछुआ हवाएं चलेगी, जिससे राज्य में ठंड और बढ़ जाएगी। हालांकि, इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना है। इसी बीच विभाग ने रात और सुबह के समय लोगों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

8 जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना
इसके अलावा पहाड़ों पर अचानक बर्फबारी हो गई है, जिससे उत्तर भारत में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।  वहीं आने वाले दिनों में इसका असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। अगर आज के मौसम की बात करें तो पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले सात दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, कोल्ड डे या शीतलहर को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights