बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को वैशाली अंचल के राजस्व कर्मचारी राजेश रौशन राम को पांच हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

दाखिल-खारिज के नाम पर ले रहा था रिश्वत

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि वैशाली जिला निवासी और परिवादी विनय कुमार सिंह ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्व कर्मचारी राजेश रौशन राम के द्वारा जमीन का दाखिल-खारिज करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद कांड अंकित कर ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक एवं अनुसंधानकर्ता अखिलेश कुमार नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त राजेश रौशन राम को पांच हजार रूपये रिश्वत लेते हुए वैशाली जिला स्थित रघवापुर शिव मंदिर के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे मुजफ्फरपुर निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights