बिहार के पूर्णिया में शुक्रवार (03 अक्टूबर, 2025) की सुबह वंदे भारत ट्रेन से पांच लोग ट्रेन की चपेट में आ गए. इसमें से चार लोगों की मौत हो गई. देखने से लग रहा था कि मरने वालों की उम्र 18 से 20-21 साल के बीच होगी. यह हादसा कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर कसबा जबनपुर के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि ये सभी दशहरा का मेला देखकर लौट रहे थे. इसी दौरान यह घटना हो गई.
मौके पर हुई तीन की मौत
हादसे के संबंध में जो शुरुआती जानकारी मिली है उसके अनुसार पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई. दो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन यहां एक और की मौत हो गई. एक की हालत गंभीर है जिसका इलाज जारी है. घटना की पुष्टि पूर्णिया में तैनात रेलवे के मैनेजर मुन्ना कुमार ने की है.
