बिहारीगढ(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर जनपद में थाना बिहारीगढ पुलिस टीम द्वारा मुठभेड में गोकशी के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धऱपकड हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग/गश्त की जा रही है। इसी क्रम में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बीती रात को थाना बिहारीगढ पुलिस सुन्दरपुर जसमौर मार्ग पर चैकिंग कर रही थी , तभी मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग डेरी फार्म के पास जंगल की ओर गौकशी करने के लिए एक गोवंश को लेकर जा रहे है। जैसे ही पुलिस टीम गोवंश के नजदीक पहुँची तो गोकशी करने आये व्यक्तियों ने अचानक से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया । उसके दो अन्य साथी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। फरार बदमाशों की तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश की पहचान वासिफ अली पुत्र नसीम निवासी खेडी शिकोहपुर थाना भगवानपुर उत्तराखण्ड* मे हुई है। घायल बदमाश को ईलाज हेतू अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वही गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक जिंदा गोवंश,एक तमंचा 315 बोर , दो खोखा/ एक जिंदा कारतूस 315 बोर एंव गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तार बदमाश गोकशी के मुकदमें में वांछित चल रहा था। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
