बागपत से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन युवकों ने एक दलित युवती के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उन्होंने युवती को खौलते तेल में फेंक किया। फिलहाल पीड़िता का इलाज GTB अस्पताल में चल रहा है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
दरअसल, धनौरा सिल्वर गांव के कोल्हू मालिक समेत तीन लोगों ने दुकान पर काम करने वाली अनुसूचित जाति की युवती के साथ छेड़खानी की। पीड़िता के भाई ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत में बताया गया है कि शिकायतकर्ता की 18 साल की बहन कोल्हू पर काम कर रही थी।
इसी बीच, कोल्हू के मालिक प्रमोद और उसके 2 दोस्तों राजू और संदीप ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। इस पर जब पीड़िता ने विरोध जताया तो उसे खौलते तेल में फेंक दिया, जिससे युवती बुरी तरह से झुलस गई है। लगभग 50 प्रतिशत झुलसी पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। वहीं, पुलिस शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights