बागपत। थाना बड़ौत इंस्पेक्टर मनोज कुमार चाहल एवं सर्विलांस प्रभारी राकेश शर्मा एवं स्वाट टीम ने ऑपरेशन स्माईल अभियान के अन्तर्गत अपहृता 9 माह की बच्ची को 30 घण्टे में सकुशल बरामद कर लिया। दरअसल दिनांक 03.10.24 को थाना कोतवाली बड़ौत पर इसरार पुत्र नजीर अहमद निवासी ग्राम बावली पट्टी मौहलू थाना बडौत जनपद बागपत ने तहरीर दी कि अज्ञात बुर्के वाली औरत द्वारा वादी की बडी पुत्री उम्र करीब 10 वर्ष को बहला फुसला कर उसकी गोद से वादी की छोटी पुत्री उम्र करीब 9 माह को पुचकारते हुये अपनी गोद में लेकर चली गयी है । इस सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली बड़ौत पर मु0अ0सं0 657/24 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।बागपत पुलिस द्वारा जनपद में चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माईल अभियान के अन्तर्गत इंस्पेक्टर मनोज कुमार चाहल के नेतृत्व में थाना बडौत पुलिस स्वाट टीम व सर्विलांस प्रभारी राकेश शर्मा के नेतृत्व में सर्विलांस सैल की संयुक्त टीम द्वारा थाने के मु0अ0सं0 657/24 धारा 137 (2) बी.एन.एस. से संबंधित अपहृता बच्ची उम्र करीब 09 माह को 30 घण्टे में सकुशल बरामद करते हुए 2 महिला अभियुक्ता सहित अन्य एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक काला बुर्का बरामद हुआ है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बडौत पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।एक अभियुक्ता द्वारा पूछने पर बताया गया कि मेरे 02 बेटे है जिनकी आये दिन तबियत खराब रहती है। किसी ने मुझे बताया था किसी लडकी को तुम गोद लेलो और उसे पालो तो ये तुम्हारे बच्चे सही रहेगें। यह बात मैने अपने भतीजे तुषार को बतायी। तुषार व मेरी बहन ने एक बच्ची देखकर मुझे बताया कि मेरे घर के सामने एक छोटी बच्ची है, जिसको विडियो कॉल करके मुझे दिखाया जो मुझे बहुत पसंद आ गयी थी। मैने व मेरे भतीजे तुषार व मेरी बहन के द्वारा बच्ची का अपहरण करने की योजना बनाई तथा योजना के अनुसार मेरी बहन ने एक बुर्का पहनकर बच्ची का अपहरण कर लिया । जिसको लेकर मेरी बहन गोरीपुर मोड पर आ गयी थी, तुषार और मैं बच्ची को गोरीपुर मोड से लेकर चले गये थे।
