यूपी के आगरा में दिनदिहाड़े एक भाजपा नेता पर हमला किया गया है। कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उसे बीच सड़क में गोली मार दी। इस हमले में भाजपा नेता घायल हो गए। गोली उनके कान के पास से छूकर निकल गई। हमले के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। मौका देखकर हमलावर फरार हो गए। नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचीं। 

बेहोश होकर जमीन पर गिरे भाजपा नेता 
जानकारी के मुताबिक, नगला पदी, न्यू आगरा निवासी सुमित दिवाकर की डेयरी है। वह भाजपा महानगर के कार्य निर्माण विभाग के सह संयोजक हैं। वह रात तकरीबन 11:30 बजे शाह मार्केट के बाहर दुकान पर अंडे खाने आए थे। तभी अचानक एक युवक आया और उन पर गोली चला दी। इसी दौरान वह पीछे की तरफ घूम गए, जिससे गोली उन्हें छूकर निकल गई और टिन में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सुमित जमीन पर गिर गए। वह बेहोश हो गए।  

गोली मारकर भाग गए आरोपी 
भाजपा नेता पर हमला करने वाला युवक बाइक पर बैठकर भाग गया। तभी दुकान पर मौजूद लोगों ने बेहोश हुए सुमित को होश में लाने के लिए उसके चेहरे पर पानी डाला। इसके बाद थाना हरीपर्वत लेकर आए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। गोली उनके कान को छूकर निकली थी, जिससे वो लहूलुहान हो गए। पुलिस ने उनका इलाज करवाया और हमलावरों की जानकारी जुटाने लगी। नेता के दोस्त दीप विनायक ने बताया कि शाह मार्केट क्षेत्र के रहने वाले सोहेल नामक युवक ने हमला किया। पूर्व में उससे विवाद हुआ था। इस पर थाना हरीपर्वत में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की थी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights