यूपी के बांदा में संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। हत्या, लूट, डकैती, वसूली, चोरी, नकबजनी, अवैध कारोबार, फायरिंग व आमजन में भय फैलाने जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त संगठित गिरोहों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कुल 14 दर्ज कर 46 शातिर अपराधियों को नामजद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना बबेरू में रामकरन व अभिषेक, थाना बिसण्डा में आदेश, रामनिहोर, विपिन उर्फ विप्पा, माताबदल उर्फ रज्जू व अशोक, थाना अतर्रा में हसीबुद्दीन उर्फ पप्पू, अरुण कुमार व अभिषेक उर्फ छोटू, थाना बदौसा में अनूप, बारेलाल उर्फ विजय व लवकुश को गैंगस्टर एक्ट में पाबंद किया गया है। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में योगेंद्र उर्फ रिंकू व दुर्गेश, दिनेश कुमार, रवि, विवेक कुमार, अरविन्द, पंकज, संतलाल उर्फ निराला, राशिद, गोली उर्फ मंगल, अरविन्द के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पैलानी में भरतलाल, अरविन्द, अशोक, संजय उर्फ तन्नु, अमरेन्द्रजीत उर्फ मिन्टा, थाना नरैनी में शीबू अंसारी, रवि और अरुण, थाना कोतवाली देहात में अखिलेश, पवन, अजय और राजू को नामजद किया गया है। वहीं, थाना मटौंध में चन्द्रभान उर्फ चन्दु, हृदेश उर्फ ब्रजेश, शिवपूजन, थाना मरका में प्रभाकर उर्फ चेतन, निशांत, अभिषेक व शनि उर्फ अविनाश, तथा थाना चिल्ला में आकाश, विक्रम उर्फ शेरा व कृष्ण कुमार के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि संगठित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights