बांग्लादेश से एक आए वीडियो ने मोहम्मद यूनुस के राज में चरमपंथियों को मिली खुली छूट की पोल खोल दी है। इस वीडियो में बांग्लादेश का एक युवा नेता एक हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या के बारे में खुलेआम शेखी बघारते देखा जा सकता है। यह वीडियो खोजी पत्रकार और लेखकर शाहिदुल हसन खोकन ने X पर शेयर किया है। उन्होंने बोलने वाले युवा नेता की पहचान हबीगंज जिले के छात्र कोऑर्डिनेटर के रूप में की है। वीडियो में वह एक पुलिस स्टेशन के अंदर बैठकर ऑफिसर इन-चार्ज को धमका रहा है और कहता है कि स्टेशन को जला देगा।
हिंदू पुलिस अफसर की हत्या का कबूलनामा
वह खुलेआम कहता है कि जुलाई आंदोलन (2024) के दौरान उसने बनियाचोंग पुलिस स्टेशन में आग लगा दी थी। वह इतने पर ही नहीं रुकता और कहता है कि ‘हमने हिंदू अफसर SI संतोष को जला दिया था।’ इस वीडियो ने मोहम्मद यूनुस के राज में कानून व्यवस्था की कलई खोल दी है। जहां एक पुलिस स्टेशन को जलाने और पुलिस अफसर को मारने का आरोपी पुलिस स्टेशन के अंदर बैठकर पुलिस को ही धमकी दे रहा है।
