वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की दम घुटने से मौत हो गई है। घटना केे बाद मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक मौत के पीछे का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि अधिक भीड़ के कारण व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है।
मंदिर निरीक्षक अशोक कुमार और उप निरीक्षक रंजीत नागर व्यक्ति को लेकर अस्पताल के आपातकाल वार्ड में पहुंचे। तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर तन्वी दुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति को सीपीआर दी गई। नब्ज देखी गई, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक के पास से 520 रुपए, एक कंघा और एक चश्मा बरामद हुआ है। पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights