ईरान की राजधानी के समीप एक ‘शॉपिंग सेंटर’ में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। सरकारी टीवी चैनल ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकारी टेलीविजन चैनल ‘IRIB’ ने बताया कि तेहरान प्रांत के अंदिशेह कस्बे में स्थित ‘अर्घावन शॉपिंग सेंटर’ में मंगलवार को आग लग गई हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है तथा प्राधिकारी इस संबंध में जांच कर रहे हैं।

 

Deadly Mall Fire Near Tehran Leaves Eight Dead: Reports pic.twitter.com/oT0NTvuqsm

— Firstpost (@firstpost) May 6, 2026

टेलीविजन पर दिखाए गए फुटेज में दमकलकर्मी आग की लपटों को बुझाने के काम में लगे दिखाई दिए, वहीं बहुमंजिला इमारत से काले धुएं का गुबार उठता भी दिखाई दे रहा है। फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं मिला कि आगजनी की घटना युद्ध से जुड़ी हुई थी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस घटना का मौजूदा क्षेत्रीय तनाव या युद्धविराम से कोई सीधा संबंध नहीं है। गौरतलब है कि हाल ही में ईरान और अमेरिका के बीच एक अस्थिर युद्धविराम लागू है, लेकिन इस हादसे को उससे जुड़ा नहीं माना जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights