कैराना। बस लूट के मामले में आरोपित उधम सिंह करनावल की न्यायालय में नहीं हुई पेशी।
गत जनवरी 1992 में कैराना से दिल्ली जाने वाली यूपी रोडवेज की बस को ऊंचागांव के पास तीन बदमाशो ने तमंचो के बल पर लूट लिया था। मामले में कोतवाली पुलिस ने उधम सिंह करनावल को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।
वर्तमान में उधम सिंह कन्नौज जेल में बंद है। शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में आरोपित उधम सिंह की पेशी थी लेकिन वह पेशी पर नही आया। न्यायालय में अग्रिम तारीख 18 मई लगायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights