महाराष्ट्र के जालना में शुक्रवार को एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें एक बस और आयशर ट्रक की टक्कर के परिणामस्वरूप पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह जालना के अंबड से 10 किलोमीटर दूर वडीगोद्री रोड पर शाहपुर के पास हुई।

बताया जा रहा है कि गेवराई से अंबड जा रही बस की टक्कर सामने से आ रहे आयशर ट्रक से हुई, जो मोसंबी लेकर जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया, और ट्रक पलट गया।

हादसे के समय बस में 20 से 30 यात्री सवार थे। जानकारी मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अंबड शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद स्थिति बेहद भयावह थी और चीख-पुकार मच गई थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights