बम ब्लास्ट उत्तर प्रदेश के च‍ित्रकूट में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान अचानक बम में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना म‍िलते ही डीएम और एसपी सहित मौके पर पहुंच गए हैं। अभी मरने वालों में पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक महोत्सव में टेंट लगाने वाले कर्मचारी थे।
चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के मैदान में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव चल रहा था। ‌महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद रात में आतिशबाजी का कार्यक्रम था। ‌इसके लिए बम को मंच के पीछे रखा गया था।
अचानक से बम में विस्फोट होने लगा। इसकी चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई। व‍िस्‍फोट इतना भयंकर था क‍ि एक युवक का शव उछलकर 20 फीट ऊपर छत पर जाकर गिरा। वहीं, विस्फोट वाली जगह पर करीब पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights