भारत के लिए मेडल लाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक के सन्यास की घोषणा के एक दिन बाद देश दिग्गज पहलान बजरंग पूनिया ने पद्मश्री सम्मान को लौटाने का ऐलान किया है। उन्होंने शुक्रवार को इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि यह चुनाव बताता है कि पहलवानों का भविष्य अब सुरक्षित नहीं रहेगा। बता दें कि पुनिया उन पहलवानों में से एक थे जिन्होंने भाजपा सांसद और कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

उन्होंने पत्र में भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के “दबदबा था, दबदबा रहेगा” वाले बयान की ओर इसारा करते हुए कहा कि इसी मानसिक दबाव के कारण साक्षी मलिक को खेल छोड़ना पड़ा और विरोध प्रदर्शन में शामिल पहलवानों ने पूरी रात रोते हुए बिताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights