दूल्हे के अरमानों पर उस समय पानी फिर गया जब एन मौके पर दूल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल शादी की रश्म के दौरान दुल्हन ने दूल्हे की आंख देखी तो वह भड़क गई। आंख में गड़बड़ी देख दुल्हन ने फौरन शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान कन्या पक्ष ने वर पक्ष पर अंधेपन की बात छुपाने का आरोप लगाया। काफी देर मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पंचायत के बाद दूल्हा बगैर दुल्हन लिए लौट गया।

कासगंज नगर कोतवाली के नई बस्ती नगला निवासी मुन्नालाल की बेटी अंजलि की शादी नगला बदन निवासी रामप्रसाद के बेटे ताराचंद्र से तय हुई। 10 मई की शाम को बरात आई। लड़की पक्ष ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया। घुड़चढ़ी और वरमाला की रस्म हंसी-खुशी से पूरी हुई। शनिवार सुबह फेरे लेते समय दुल्हन की नजर दूल्हे की आंखों पर गई। दूल्हे की आंख खराब देखकर दुल्हन के होश उड़ गए। उसने शादी से इंकार कर दिया। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। समझाने पर भी दुल्हन शादी करने को तैयार नहीं हुई। दुल्हन और दूल्हा पक्ष ने पंचायत के बाद एक-दूसरे का सामान लौटा दिया फिर बरात लौट गई। इंस्पेक्टर रामवकील ने बताया कि पीड़ित पक्ष तहरीर देगा तो कार्रवाई होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights