ठाणे शहर के उपवन इलाके में शुक्रवार रात एक इमारत की छत के ऊपर बनी टिन की छत गिरने से 9 बच्चे घायल हो गए। एक नागरिक अधिकारी ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि घटना  21 जून की है।

उन्होंने बताया कि गवन बाग स्थित इमारत से सटे टर्फ मैदान में फुटबॉल खेल रहे 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें पास के बेथनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चे नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्र हैं। संपर्क करने पर वर्तक नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि उनके पास घटना के बारे में कोई विवरण नहीं है।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल (आरडीएमसी) ने कहा, “21 जून को रात करीब 11:42 बजे ठाणे के एक फुटबॉल मैदान में शेड गिरने से 17 बच्चों में से 9 बच्चे घायल हो गए।”   अधिकारियों के मुताबिक, घायल बच्चों को इलाज के लिए ठाणे के बेथनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights