नई दिल्ली।  देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि जारी है और पिछले 24 घंटों में 1,146 सक्रिय मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 16,354 हो गयी है। देश में पिछले 24 घंटे में सात मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,876 हो गई है।

इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1,840 बढ़कर 4,41,71,551 पर पहुंच गया है। देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 9,981 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 220,66,09,015 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,18,781 है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 523 की वृद्धि हुई है।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में 75, महाराष्ट्र में 74, कर्नाटक में 71, उत्तर प्रदेश में 66, गोवा में 65, गुजरात में 63, हरियाणा में 58, तमिलनाडु में 51, ओडिशा में 24, केन्द्र शासित प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में 16-16, दिल्ली में 13, पंजाब में 12, पश्चिम बंगाल में नौ, मध्य प्रदेश में सात, बिहार में चार, केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी और सिक्किम में तीन-तीन, झारखंड में दो तथा केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में एक मामला बढ़ा है। वहीं इस दौरान दिल्ली में दो, गुजरात में एक, कर्नाटक में दो, पंजाब में दो व्यक्तियों की इस बीमारी से मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights