उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली पुलिस ने फतेहगढ़ जिला बार एसोसिएशन के पूर्व एसोसिएशन पूर्व सचिव संजीव पारिया को गिरफ्तार कर लिया हैं। उनके ऊपर बार के 72 लाख रुपये का गबन करने का आरोप भी है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि फर्रुखाबाद शहर कोतवाली के मोहल्ला नवाब न्यामत खा पश्चिम निवासी अधिवक्ता राजीव कुमार बाजपेई ने 27 जुलाई को दी थी कि बार एसोसिएशन सचिव पद पर रहते हुए पारिया ने एल्डर्स कमेटी को कोई भी लेखा जोखा नहीं दिया गया तथा अधिवक्ताओं की सदस्यता शुल्क का करीब 72 लाख रुपए का गबन कर लिया। इस संबंध में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 377, 23 धारा 147,409, 420, 332, 307, 506, 419, 120वी, 342 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

कोतवाली पुलिस ने सोमवार कल 13 नवंबर को बार एसोसिएशन पूर्व सचिव संजीव पारिया को उनके आवास फतेहगढ़ ओल्ड ग्रांट बगला नंबर 10 कैंट से गिरफ्तार किया गया। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह ने तो आज मंगलवार को बताया कि फतेहगढ़ जिला बार एसोसिएशन पूर्व सचिव संजीव पारिया को सोमवार सायं काल जेल भेज दिया गया।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज झांसी पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश चुनाव के बारे में बात की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस समय मध्य प्रदेश का चप्पा-चप्पा भाजपा का हो गया है। चारों तरफ कमल की आंधी चल रही है। नरेंद्र मोदी जी के नाम की सुनामी चल रही है और कांग्रेस का जो हाल उत्तर प्रदेश में है वहीं हाल आने वाले समय में मध्य प्रदेश में होने जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights