गाजियाबाद के साहिबाबाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने देश में करोड़ो रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी फर्जी बीमा पॉलिसी बेचकर लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बताया जा रहा है कि पकड़े गए गैंग के सदस्य अभी तक कई राज्य के लोगों से लगभग 4 करोड़ से अधिक की ठगी कर चुके हैं। पुलिस टीम को आरोपियों के पास से 26 मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, चार चेक बुक, चार सिम कार्ड, दो करें और 1.98 लाख रुपये नगद बरामद हुए है। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश करने में जुटी है।

फर्जी बीमा पॉलिसी बेचकर करते थे ठगी

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद साइबर थाना पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गिरोह बनाकर फर्जी बीमा पॉलिसी बेचकर लोगों के साथ ठगी कर रहें है। सूचना पर पुलिस जांच करने में जुटी थी। इस मामले में पुलिस ने प्रतापविहार फ्लाईओवर के नीचे से दो कारों में सवार सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी फर्जी बीमा पॉलिसी बेचकर लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन अग्रवाल, राहुल, आफताब, राहुल, दीपक, गर्वित और जगजीत के रूप में हुई है। बताया गया है कि पकड़े गए आरोपी फर्जी सिम कार्ड और फर्जी बैंक खातों का प्रयाग ठगी में करते थे। आरोपियों को ये खाते अपने कुछ सहयोगियों से प्राप्त होते थे।

4 करोड़ से अधिक की ठगी का अनुमान

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि यह आरोपी नोएडा की एक कंपनी से ग्राहको का डाटा चोरी करते थे। गिरोह के दो सदस्य इस कंपनी के कर्मचारी है जो डाटा को चोरी करते थे। इसके बाद यह लोग खुद को बीमा कंपनी का ग्रहक सेवा अधिकारी बताकर पॉलिसी रिन्यूअल और अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर लोगों से अपने फर्जी खातों में रुपये ट्रांसफर कराते थे और ग्राहक को फर्जी बीमा रसीद भी भेज देते थे। पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी कई राज्यों के लोगों से अब तक लगभग 4 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दे चुकें है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश करने में जुटी हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights