फतेहपुर(मनीष अग्रवाल)।
सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने चोरी की सोलर प्लेटो सहित दो शातिर अभियुक्त को माल सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में चोरी/नकबजनी/लूट आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फतेहपुर सचिन पूनिया एव पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग व गश्त के दौरान दो शातिर चोरों अभियुक्तगण आकाश पुत्र यशपाल नि0 ग्राम सिम्भालकी गुर्जर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर व अरविन्द पुत्र ऋषिपाल नि0 ग्राम सिम्भालकी गुर्जर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को बड़कला फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअपट वाहन रजि0 नं0 UP11CT9825 से 04 सोलर प्लेट मौके से बरामद हुई एवं 14 अन्य सोलर प्लेटो को अभियुक्तगण की निशादेही पर बरामद किया गया एवं दो अलग अलग घटनाओ के कुल 5200 रूपये भी बरामद हुये । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना फतेहपुर पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 172/25 धारा 317(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरणः- अभियुक्तगण ने पूछताछ पर एक साथ बताया कि यह 18 सोलर प्लेटे हम लोगो ने अपने दो अन्य साथियो के साथ मिलकर दो तीन दिन पहले ग्राम भलस्वा गाज बिन्दुखड़क रोड थाना झबरेड़ा हरिद्वार में बन रहे सोलर प्लांट से चोरी की थी (जिसके सम्बन्ध में थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार पर मु0अ0सं0 252/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत होना पाया गया है) । जिनमें से 04 सोलर प्लेटे आज हम दोनो बेचने जा रहे थे । इसके अतिरिक्त करीब दो माह पहले ग्राम कलालटी के सचिवालय से ताला तोड़कर चोरी की गयी चोरी करने का भी इकबाल किया जिसके सामान को बेचकर दोनो के हिस्से में आये रूपये में से 3500 रूपये एवं करीब डेढ माह पूर्व ग्राम हरौड़ा गागलहेड़ी के जंगल में बने प्लान्ट से हम दोनो द्वारा मिलकर सोलर प्लेट व बैटरा चोरी कर बेचने के बाद 1700 रूपये हमारे पास बचे थे जो आपको हमारे पास से मिले है ।
