उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पुलिस अधीक्षक विवादों के घेरे में आ गए हैं। कौशांबी के एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव पर महिला फॉलोवर ने छेड़खानी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। जिसके बाद मामले के सुर्खियों में आने पर डीजीपी के निर्देश पर जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला को पुलिस अधीक्षक ने घर पर अपनी मां की देखभाल करने के लिए रखा था। महिला ने पुलिस अधीक्षक पर शराब के नशे की हालत में उसके साथ जोर जबरदस्ती करने और दबाव देकर मालिश करवाने का आरोप लगाया है। महिला के इन आरोपों के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं महिला के आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया और मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया। जिसके बाद पुलिस महानिदेशक विजय कुमार को भी मामले की जानकारी दी गई।

आपको बता दें कि इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि कौशांबी में सोशल मीडिया के जरिए एक महिला ने कौशांबी के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। जब यह मामला विभाग के संज्ञान में आया तो माले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार व प्रयागराज के मंडलायुक्त से परामर्श कर निष्पक्ष जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज रेंज के आईजी चन्द्र प्रकाश की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। अब 3 सदस्यीय जांच टीम इस मामले में आरोप लगाने वाली महिला समेत कौशांबी के पुलिस एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव के बयान दर्ज करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights