हरदोई जिले के रहने वाले दो प्रेमी युगल पढ़ाई के साथ मुहब्बत में भी बहुत आगे बढ़ गए थे दोनों ने शादी करने का बनाया विचार लेकिन परिवार के एक पक्ष ने नहीं दिया साथ तो प्रेमिका ने खत्म  की अपनी जीवन लीला। पुलिस ने बताया कि  प्रेमी और प्रेमिका ने मिलकर पुलिस और गांव की पंचायत में रखी अपनी बात उस के बाद भी  प्रेमी के घर वाले तैयार नहीं हुए और प्रेमिका ने  जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मामला हरदोई जिला का बेहटा गोकुल थाने के रामापुर रहोलिया का है। गांव निवासी दयाराम की 18 वर्षीय पुत्री ज्योतिमा बावन के नारायण बालिका इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई कर चुकी थी। उसी के साथ सांडी थाने के सैदापुर का अतुल भी रामापुर रहोलिया में अपने मामा पिंकू के घर रहकर पढ़ाई करता था। पढ़ाई के साथ-साथ ज्योतिमा और अतुल के बीच प्रेम हो गया, दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अतुल के घर वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए।

बात बनाने के लिए पंचायत जोड़ी गई, पुलिस ने भी दखल दिया, लेकिन अतुल के अड़ियल घर वाले टस से मस नहीं हुए। ज्योतिमा अपना प्यार पाने के लिए बेहटा गोकुल थाने पहुंची और वहां से खाली हाथ अपने घर लौट गई, उसी के बाद ज्योतिमा ने मंगलवार को अपने घर में जहर खा लिया, उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बेहटा पुलिस ने बताया कि अभी तक लड़की के पक्ष की तरफ से कोई भी कम्पलेन नहीं आयी हैं, जैसे ही लिखित प्रार्थना आता हैं, तुरंत पुलिस एक्शन लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights