शिवसेना (उद्धव ठाकरे) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भरोसा जताया है कि देश का अगला प्रधानमंत्री इंडिया यानि इंडियन डेवलपमेंट इंक्लुसिव अलायंस से होगा, जोकि देश को विकास की राह पर लेकर जाएगा।

प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि लाल किले से उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर अपना आखिरी भाषण दे दिया है।पीएम नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दिल में डर बैठ गया है। महंगाई में बढ़ोत्तरी, बेरोजगारी, किसानों को संकट और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है। जनता ये सब देख रही है और वह सवाल करेगी।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र एजेंडा लोगों के बीच नफरत फैलाना है और इसका क्या परिणाम होता है यह हमने कर्नाटक में देख लिया है जहां भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

यही नहीं प्रियंका ने कहा कि दंगे कराना भाजपा की टूलकिट है जिसमे वह हर बार सफल होती है। इन लोगों ने यही कोशिश महाराष्ट्र में की। यही हरियाणा और मणिपुर में चल रहा है।

ये लोग लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, जहां भी चुनाव है वहां ये लोग यही कर रहे हैं। लेकिन तरकीब कर्नाटक में फेल हो गई है। जनता ने इन लोगों को सबक सिखाया है। लोग समझ गए हैं कि भाजपा का कोई चुनावी एजेंडा नहीं है, सिर्फ नफरत फैलाना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights