मुजफ्फरनगर।  समीक्षा/सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले को आठ सेक्टर में बांटा गया है। परीक्षा में 10 हजार 387 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए नगर के 23 विद्यालयों को केंद्र बनाए गए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दिशा निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने परीक्षा में प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के रख-रखाव के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर हर कक्ष में टाइम देखने के लिए दीवार घड़ी जरूर लगाई जाए, ताकी अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो। समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा के लिए डीएवी इंटर कॉलेज (ब्लॉक ए व बी), एसडी इंटर कॉलेज (ब्लॉक ए व बी), जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी, जैन इंटर कॉलेज मेरठ रोड, एसडी कन्या इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी, सनातन धर्म कॉलेज भोपा रोड, गांधी पॉलीटेक्निक, नवाब अजमत अली खां कन्या इंटर कॉलेज, जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर विद्यालय, डीएस पब्लिक स्कूल, चौधरी छोटू राम इंटर कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज प्रेमपुरी, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (ब्लॉक ए व बी) और भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी को केंद्र बनाया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights