उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली और देश की सबसे कम उम्र की स्काई डाइवर अनामिका शर्मा ने एक बार फिर विदेश में भारत का मान बढ़ाया है। उसने एक अनोखे अंदाज में भारतीय सेना को सलामी दी है और 12,000 फीट की ऊंचाई पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा लहराया है। अनामिका ने थाईलैंड के बैंकॉक में आसमान से 12,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई है। उसके हाथ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ध्वज था।
अनोखे अंदाज से दी सलामी
बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। ऑपरेशन सिंदूर को अब एक महीना हो चुका है। इसके जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसकी सफलता के लिए देशभर में तिरंगा शौर्य यात्राएं निकाली गई और जश्न मनाया जा रहा है। अनामिका शर्मा ने भी अपने अनोखे अंदाज से भारतीय सेना को सलामी दी है।
https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fupkesari%2Fvideos%2F1745297096399921%2F&show_text=false&width=560&t=0
वीडियो हो रहा वायरल
अनामिका की यह साहसिक छलांग भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे लगाई गई। इस ऐतिहासिक स्काई डाइव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनामिका लाल ध्वज को गर्व से लहराते हुए आसमान में डाइव करती नज़र आती हैं।
