बिहार में पटना जिले के अगमकुआं थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शनिवार को स्पेयर पाट्र्स कारोबारी के घर से एक करोड़ 25 लाख रूपए के आभूषण लूट लिए। बताया जा रहा है कि चोर प्रणाम चाचा बोलकर घर में घुसे थे। इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांच की संख्या में अपराधियों ने धनकी मोड़ के समीप नालंदा कॉलोनी में स्पेयर पाट्र्स कारोबारी संतोष प्रकाश के घर धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया।        

बताया जा रहा है कि इसके बाद अपराधी एक करोड़ 25 लाख रूपये के आभूषण और एक लाख 25 हजार रूपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। लूट की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights