जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने के मामले से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी कमल सिंह जमवाल को अदालत ने 6 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मामला हाई-प्रोफाइल होने के चलते सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। वहीं, जांच एजेंसियां आरोपी से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं, ताकि घटना के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके।

गौरतलब है कि 11 मार्च को फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां अचानक उन पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी कमल सिंह जमवाल ने उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि फारुक अब्दुल्ला को गोली नहीं लगी। इस घटना के बाद गंग्याल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए SIT का गठन किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights