पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ पिछले 3 दिनों से सांसद सतीश गौतम पर हमलावर हैं। चेतावनी दे चुके हैं कि सांसद को भाजपा टिकट देती है तो वह गठबंधन धर्म तोड़कर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्‍णपाल सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक ने गठबंधन के खिलाफ माहौल बनाया है।
रालोद के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ पिछले 3 दिनों से सांसद सतीष गौतम पर हमलावर हैं। चेतावनी दे चुके हैं कि सांसद को भाजपा टिकट देती है तो वह गठबंधन धर्म तोड़कर चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी जिलाध्यक्ष कृष्‍णपाल सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक ने गठबंधन के खिलाफ माहौल बनाया है, जो नीतियों के खिलाफ है।
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को संबोधित पत्र पार्टी के प्रदेश सचिव सतपाल सिंह देशवाल को भेजा है, जिसमें कहा है कि पूर्व विधायक पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता नहीं हैं। चुनाव से पहले ही माहौल खराब कर रहे हैं। पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को पत्र लिखा था, जिसमें सांसद सतीश गौतम को टिकट दिए जाने का विरोध किया है। रालोद जिलाध्यक्ष कालीचरण का कहना है कि हम तो गठबंधन धर्म निभाएंगे। कोई तोड़ता है तो तोड़े।

भाजपा अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र की टिकट की घोषणा 10 मार्च तक कर सकती है। पार्टी नेताओं का कहना है कि आठ मार्च को चुनाव समिति की बैठक है। उसके बाद अन्य सीटों की घोषणा की जानी है। संभावना तो यही है कि आठ मार्च को ही एलान हो जाए, अन्यथा दस मार्च तक घोषणा को जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights