पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। शारदा प्रताप शुक्ला काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शारदा प्रसाद शुक्ला के निधन की सूचना मिलने से उनके समर्थकों समेत सरोजनीगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्ला सरोजनीनगर के रहीम नगर के पड़ियाना गांव के निवासी थे। शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनीनगर से लगातार तीन विधायक व एक बार मंत्री रहे हैं।

सरोजनीनगर से विधायक राजेश्वर सिंह ट्वीट कर लिखा कि स्तब्ध हूँ, निःशब्द हूँ..!! सरोजनीनगर भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व मंत्री श्री शारदा प्रताप शुक्ला जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना शोकसंतप्त परिजनों के साथ है, ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति…

स्तब्ध हूँ, निःशब्द हूँ..!!

सरोजनीनगर भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व मंत्री श्री शारदा प्रताप शुक्ला जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना शोकसंतप्त परिजनों के साथ है, ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

ॐ शांति…?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights