शामली।  भैसवाल गांव को जाने वाले पूर्वी यमुना नहर का प्राचीन पुल खंडहर होने के बाद नया पुल का निर्माण कराया गया था। भैंसवाल गांव में पुराने खंडहर नहर पुल को तोड़कर नए पुल निर्माण का एस्टीमेट लोक निर्माण विभाग ने शासन भेजा गया था। मार्च 2023 में पुल के एस्टीमेट की शासन से स्वीकृत हुई थी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से वित्तीय वर्ष 2023 का पुल निर्माण कार्य शुरू न करने से स्वीकृत धनराशि शासन को वापस चली गई थी। नए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए शासन से डिमांड की गई। भैंसवाल गांव की पूर्वी यमुना नहर के पुराने पुल को तोड़कर नए पुल निर्माण का टेंडर छोड़ा गया। बरेली की निर्माण एजेंसी को नए पुल निर्माण के लिए ठेकेदार नामित किया गया। बरेली की निर्माण एजेंसी ने भैंसवाल में पूर्वी यमुना नहर के पुल निर्माण के लिए पुराने पुल को तोड़कर नए पुल का कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण एजेंसी की ओर से नए पुल के लिए कुएं की खोदाई शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सनत गुप्त ऋषि ने बताया कि भैंसवाल गांव में पूर्वी यमुना नहर के नवीन पुल को तैयार करने के लिए एक साल का समय दिया गया है। 31 दिसंबर से पहले पुल को तैयार करके चालू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights