सरकार से बातचीत के बुलावे के बाद ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के बुलावे पर उनसे मुलाकात करने उनके घर पहुंचे हैं। पूनिया के साथ किसान नेता राकेश टिकैत भी हैं।

पहलवान बजरंग पूनिया केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के बुलावे पर उनसे मुलाकात करने उनके घर पहुंचे हैं। बजरंग पूनिया के साथ किसान नेता राकेश टिकैत भी केंद्रीय खेल मंत्री के घर गए हैं।

पहलवान साक्षी मलिक ने एएनआई के साथ एक टेलीफोनिक साक्षात्कार में बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विरोध कर रहे पहलवानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि हम सरकार द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठों और समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे। जब सभी अपनी सहमति देंगे कि प्रस्ताव ठीक है, तभी हम मानेंगे। ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी भी बात को मान लें और अपना धरना समाप्त कर दें। बैठक के लिए अभी तक कोई समय तय नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights