महावन थाना क्षेत्र के दलौता-सेई मार्ग पर देर को पुलिस को रेप के आरोपी की इनपुट मिली। थाना महावन, थाना शेरगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लौहालारी माता देवी मंदिर के पास घेराबंदी कर की। पुलिस को देखकर आरोपी ने पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी मारा गया। शुक्रवार को फरार होने पर आईजी आगरा के स्तर से उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

थाना महावन, थाना शेरगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार देर रात को मनोज उर्फ उत्तम पुत्र चंद्रभान निवासी मई, शेरगढ़ को जगदीशपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया था। घेराबंदी के दौरान भी उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मनोज के पैरों में गोली लगी थी। देर रात तीन बजे करीब पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इमरजेंसी में 12 नंबर बेड पर उसे रखा गया था। सुबह आरोपी मनोज की मां भी जिला अस्पताल पहुंच गई थी। सुबह 11 बजे करीब मनोज को पुलिसकर्मी शौच कराने ले गए। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights