उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुए हिंसा के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सरफराज उर्फ रिंकू का एनकाउंटर किया है। दूसरे आरोपी तालिब के पैर में भी गोली लगी है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा की पत्नी का एक वीडियो सामने आया है। वह पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखाई दे रही है। उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की पत्नी ने पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया और कहा कि आरोपियों के पैर में गोली मारकर उनका फर्जी एनकाउंटर किया गया है। पुलिस पीड़ित परिवार का साथ नहीं दे रही है। हमारे साथ इंसाफ नहीं हुआ।

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी इस वीडियो में उसने अपना परिचय देते हुए कहा है कि मैं हूं राम गोपाल की पत्नी जिनकी आज से चार दिन पहले हत्या हुई। हम न्याय मांग रहे हैं, लेकिन हमें न्याय मिल नहीं रहा है। पुलिस प्रशासन हमें न्याय नहीं दिला रही है। वह लोग घूस ले लिए हैं, उन्हें पकड़े तो जरूर हैं, लेकिन उन्हें मारा नहीं गया है। हम लोगों को दिखाया गया कि पैर पर गोली मारी गई है। हालांकि हमारे साथ इंसाफ नहीं हो रहा है। पुलिस प्रशासन हमारे साथ बहुत अन्याय कर रही है, जो हमें चाहिए वह हमें मिल नहीं रहा है।

बहराइच हिंसा मामले में पुलिस ने मोहम्मद फहीम, मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू, मोहम्मद सरफराज, अब्दुल हमीद और मोहम्मद अफजाल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे. पुलिस जब सरफराज और तालीम की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए गयी तो वहां डबल बैरल बंदूक रखी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इसी बंदूक से फायरिंग की जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में सरफराज और तालीम को गोली लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights