उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक दारोगा भी हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को अमेठी में टिकरी के पास एक व्यापारी से चार लाख रुपए की लूट हुई थी। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गयी थीं। उन्होंने बताया कि रविवार की रात घोरहा गांव के पास लुटेरों के होने की सूचना पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुमार ने बताया कि खुद को पुलिस से घिरा पाकर बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाना शुरु कर दिया जिसमें अमेठी कोतवाली के उप निरीक्षक शिव बक्श सिंह के हाथ में गोली लगी। पुलिस की जबाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। कुमार ने बताया कि घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से लूट के तीन लाख 50 हजार रुपए, एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों को इलाज के लिए अमेठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आगरा- ग्वालियर के बीच आगरा- ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे का निर्माण किया जा रहा है। इस एक्सप्रेस- वे के बन जाने के बाद आगरा से ग्वालियर मात्र एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि आगरा से ग्वालियर की दूरी 121 किमी है। चार लेन की रोड से इस दूरी को तय करने में अभी 2 से ढाई घंटे लगते हैं। जिसे देखते हुए आगरा- ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। छह लेन का एक्सप्रेस वे बनने से यह दूरी 88.40 किमी हो जाएगी। इसे तय करने में एक घंटे से कम का समय लगेगा। यह एक्सप्रेस- वे आगरा जिले की तीन तहसीलों से होकर गुजरेगा। इसके लिए तहसील सदर, फतेहाबाद और खैरागढ़ के 15 गांवों की 117.83 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights