उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के बारा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को हुई मारपीट के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बंदूक से फायरिंग कर दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) श्रद्धा नरेन्द्र पांडेय ने बताया कि यमुनापार बारा थाना क्षेत्र के भेलांव गांव निवासी मनीष मिश्रा (30) का गांव के ही राजेश पांडे से पुरानी रंजिश थी। दोनों परिवारों के बीच विवाद रहा है। जमीन समेत अन्य मामलों में पहले से तनातनी चल रही थी। सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ा और मारपीट के बाद फायरिंग की गई जिसमें मनीष मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनो परिवार के बीच आपसी रिश्तेदारी भी है।

उन्होंने बताया परिजनों ने घायल को अस्पताल लेकर गएजहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले के बाद दूसरे पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए। हत्या की सूचना डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडेय समेत बारा, घूरपुर समेत आसपास के थाने की पुलिस अधिकारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से दूसरे पक्ष के राजेश, आकाश समेत परिवार के दो अन्य लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights