पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते देवहा और शारदा नदियां उफान पर हैं। तड़के तीन बजे से शुरु हुई वर्षा दोपहर बाद तक अनवरत जारी रही। बारिश के कारण नगर में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्लों में घरों के अंदर तक पानी का भराव हुआ है। इस बीच बैराज से पानी छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। 

20 गांवों की आबादी प्रभावित 
जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलटर् पर हैं। निचले इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है। बाढ़ चौकिया क्षेत्र को भी विशेष निगरानी में रखा गया है। शहर से माधोटांडा मार्ग पर एक निर्माणाधीन पुलिया में पानी भर जाने से आवागमन बंद हो गया है। इससे आसपास के 20 गांवों की आबादी प्रभावित हुई है। प्रशासन ने नागरिकों को सतकर् रहने की सलाह दी है। इस बीव बरेली-जहानाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर स्थित बाईपास के ओवरब्रिज का संपर्क मार्ग चार दिनों की लगातार भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। 

जलभराव से यातायात बाधित
पानी भराव और मिट्टी धंसने के कारण एप्रोच का एक हिस्सा धंसने से यातायात बाधित हुआ है। वाहन चालक दुर्घटना से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए रिफ्लेक्टर और सांकेतिक बोर्ड लगवाए हैं, और स्थानीय प्रशासन पूरे क्षेत्र की निगरानी कर रहा है। बाईपास का निर्माण 2023 में पूरा होने के बाद इसे 20 जुलाई को जनता के लिए खोला गया था। अधिकारियों का कहना है कि वे स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights