हंस ने लड़की के परिजनों से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘परिवार की दुनिया उजड़ गई है। बेटियों को घर की लक्ष्मी माना जाता है। हम सिर्फ उन्हें सांत्वना दे सकते हैं और कुछ आर्थिक मदद कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि परिवार को भाजपा की ओर से वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। भाजपा की दिल्ली इकाई के एक बयान में कहा गया है कि हंस के साथ गए भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दुख की घड़ी में परिवार के प्रति सहानुभूति जताई और उन्हें ‘छोटी अंतरिम वित्तीय सहायता’ प्रदान की।

हंस ने हत्या का राजनीतिकरण करने और इसका राजनीतिक लाभ उठाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की निंदा की। ‘आप’ के नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को हत्या को लेकर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि दिल्ली के लोगों का राष्ट्रीय राजधानी की कानून-व्यवस्था पर से ”विश्वास खत्म” हो गया है। दिल्ली सरकार ने पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights